WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 2 दिन और बादल रहेंगे, 27 से ठंड से मिलेगी राहत,26 से पश्चिमी विक्षोभ का होगा हमला

उत्तर से पूर्व तक फैली है कोहरे की चादर

Weather Update: MP में 2 दिन और बादल रहेंगे, 27 से ठंड से मिलेगी राहत,26 से पश्चिमी विक्षोभ का होगा हमला

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में बादल उत्तर पूर्व की ओर उठने के कारण 22 जनवरी को संभावित फैलाव कम होगा। ठंड का असर प्रदेश में उत्तरी भाग में ज्यादा बना रहेगा। इंदौर संभाग में ठंड का असर 27 जनवरी से कम होने लगेगा वहीं प्रदेश में 27 जनवरी से ही पश्चिम विक्षोभ के बादल छाने लगेंगे।

भारत में उत्तर- पश्चिम से लेकर पूर्व दिशा तक कोहरे की चादर फैली हुई है। जिसमें पंजाब, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार तक कोहरा मोटे रूप में छाया हुआ है।
कोहरे से अभी भी मुक्ति मिलने की संभावना नहीं है।

अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के हमले से उत्तरी पहाड़ी राज्यों पर बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक हो सकता है। दिल्ली हरियाणा और पंजाब में भी बादल छाएंगे।
दक्षिण भारत में सभी राज्यों में मौसम लगभग साफ रहेगा।