Weather Update: MP में 2 दिन और रहेंगे बादल, 14 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड,दक्षिण महासागर में बन रहे चक्रवात से दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश!

613

Weather Update: MP में 2 दिन और रहेंगे बादल, 14 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड,दक्षिण महासागर में बन रहे चक्रवात से दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश!

 

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट 

 

दक्षिण महासागर में बन रहा चक्रवात अभी भी अपूर्ण है। जो श्रीलंका के पास अभी आकार लेने में जुटा हुआ है। लेकिन उसके प्रभाव से बढ़ रहे बादल केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना बता रहे हैं। बहरहाल तमिल नाडु और केरल में बादल घने छाए हुए हैं और यहां भारी बारिश की संभावना है। बादलों का चक्र महाराष्ट्र तेलंगाना से होता हुआ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक फैल रहा है। कल मुंबई, गोवा में बारिश की संभावना बन रही है।

 

मध्य प्रदेश में 2 दिन और हल्के बादल रहेंगे। आज बारिश की संभावना फिलहाल धूमिल हो गई है। लेकिन कल संभावना है। ग्वालियर और भोपाल में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में रविवार से न्यूनतम पारे में तेजी से गिरावट आएगी, इससे रातों को ठंड बढ़ेगी लेकिन अधिकतम पारे में खास तब्दीली नहीं होगी।

 

उत्तर भारत में ठंड का कहर है। कश्मीर में 3 दिन बाद बादल छाएंगे बहरहाल वहां – 6 डिग्री पारा चल रहा है। उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।