WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आज मध्य प्रदेश में तापमान कम रहेगा, उत्तर में बर्फ़बारी तो दक्षिण में बारिश

1010
WhatsApp Image 2022 11 02 At 5.56.34 AM 1

Weather Update:
आज मध्य प्रदेश में तापमान कम रहेगा, उत्तर में बर्फ़बारी तो दक्षिण में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे आज से बदलना शुरू होगा रोज की तुलना में आज तापमान कम रहेगा। उधर,उत्तर में बर्फ़बारी तो दक्षिण में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम के मिजाज में विचित्र परिवर्तन हो रहा है। उत्तरी पहाड़ियों पर बर्फ तो दक्षिण में बारिश से भारत के मध्य भाग में तापमान का उतार चढ़ाव चल रहा है।
भारत के पश्चिम से विक्षोप का दौर शुरू हो गया है। ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश का तापमान गिराएंगी। एक से दो डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। वही आज मुंबई में बादल छाएंगे।
कश्मीर और आसपास में बर्फ़बारी होगी। लेकिन तीन दिन बाद भारी बारिश और हिमपात की सम्भावना बनेगी।
दक्षिण और पूर्वी महासागर में चक्रवातों के चलते भारत के तमिलनाडु, केरल, आंध्रा प्रदेश, कर्नाटक और ओडिसा के कई हिस्सों में बारिश बादल की स्थिति बनी रहेगी। बादल महाराष्ट्र तक फ़ैल जायेंगे।