WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: समूचे भारत में अनायास बारिश, आंधी, बिजली, मुंबई में भारी बारिश, MP में अनिश्चितता

Weather Update: समूचे भारत में अनायास बारिश, आंधी, बिजली, मुंबई में भारी बारिश, MP में अनिश्चितता

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

इस समय गोलाकार मानसून चल रहा है जिसने भारत के लगभग सभी राज्यों में पैर पसार लिए हैं। जबकि पश्चिमी विक्षोभ हवाओं संग भारत के शीर्ष पर ही है लेकिन उत्तर पूर्वी मानसून बंगाल की खाड़ी से चलकर दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक फैल गया है, सभी ओर तेज हवा, आंधी और बिजली चमकने गिरने के हालात बन रहे हैं। कुल मिलाकर लग रहा है मानसून तेज रफ्तार से बहुत जल्दी में सफर पर है।

 

मुंबई में अगले 4 दिन में दो बार भारी बारिश की संभावना है। गुजरात में आज कई जगह भारी बारिश हो सकती है खासकर दक्षिण पश्चिम भाग में। यहां से बादल उत्तर की ओर राजस्थान, पंजाब, कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख का चक्कर लगाकर उत्तराखंड, यूपी, बिहार से टर्न ले रहे हैं, वहीं बंगाल की खाड़ी के बादल दक्षिण राज्यों से घूमकर महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। इन सभी राज्यों में बादल, बारिश, बिजली, आंधी की स्थिति भी निर्मित है।

 

उत्तरी राज्यों में 30 जून तक पर्यटन के लिहाज से खतरा है, बारिश, भूस्खलन का डर रह सकता है, इसलिए सावथानी जरूरी होगी।

 

इधर मध्य प्रदेश में मौसम की अनिश्चितता बनी हुई है हालांकि यहां महाराष्ट्र और यूपी, दिल्ली के रास्ते भी मानसूनी बादल मिल रहे हैं इसलिए अनायास बारिश की संभावना रहेगी। पश्चिम भाग में बारिश का असर प्रभावी हो सकता है। दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन हवाओं से हो सकता है। आंधी की संभावना भी रहेगी।