Weather Update : इंदौर में फिर मौसम बदला, गर्मी गायब देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई

672

Weather Update : इंदौर में फिर मौसम बदला, गर्मी गायब देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई

बिजली चमकने, हल्की बारिश के आसार, 20 मार्च तक ऐसी स्थिति

Indore : शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहर के पूर्वी इलाके में रात 1 बजे के बाद करीब घंटा जमकर बारिश हुई। शनिवार दोपहर बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। रविवार दोपहर भी बादल छाए और बारिश हुई। इस बारिश मौसम बदल गया और तापमान तेजी नीचे गिर गया।
दो सिस्टम के एक्टिव होने से कई हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि व बारिश का दौर चल रहा है। मौसम के इस बदले सिस्टम का असर इंदौर पर भी पड़ा। शनिवार दोपहर भी जमकर बादल छाए, हालांकि बारिश नहीं हुई। इस दौरान दिन का पारा तेजी से नीचे गिरा और गर्मी के तेवर फीके पड़ गए। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री चला गया जो इंदौर में बीते 10 सालों में मार्च में दिन का सबसे कम तापमान (30.4 डिग्री सेल्सियस) है।
शनिवार रात 10 बजे शहर के पूर्वी क्षेत्र के बंगाली चौराहा इलाके, पिपलियाहाना, एमआईजी, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, न्यू पलासिया सहित कई इलाकों बारिश हुई। धुलेंडी के पहले गर्मी ने अपने तेवर दिखाए थे। इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट आई। रंगपंचमी के बाद तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के आसार बताए, जबकि माह के अंत में लू तक चलने की संभावना जताई।

Weather Report: आलीराजपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले

 इन दिनों उत्तर भारत में एक वेर्स्टन डिस्टरबेंस एक्टिव है जिसके प्रभाव से 14 मार्च से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक मजबूत चक्रवात बना जिससे मौसम में परिवर्तन हुआ। इसी कड़ी में फिर 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया। इससे बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाएं और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से इसका कुछ असर इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में भी शुरू हो गया है। इंदौर, उज्जैन व आसपास तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने व हल्की बारिश के आसार हैं। 20 मार्च तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।
इस बीच शनिवार को आधे प्रदेश में हल्की बारिश शुरू हुई तो दिन में इसका असर इंदौर में भी दिखा। दोपहर को जिस तरह से बादल छाए थे उससे बारिश का अनुमान था लेकिन मौसम में ठंडक घुल गई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री कम) रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। इसके पूर्व गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा यानी 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसी तरह रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। इस तरह रात के तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ।

Destination Wedding की कर रहे हैं प्लानिंग तो ये महल है ख़ास