WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोप का हमला होगा उत्तर भारत में, बढ़ेगी ठंड की चमक

Weather Update: पश्चिमी विक्षोप का हमला होगा उत्तर भारत में, बढ़ेगी ठंड की चमक

Weather Update: पश्चिमी विक्षोप का हमला होगा उत्तर भारत में, बढ़ेगी ठंड की चमक

दिनेश सोलंकी की विशेष रिपोर्ट

भारत के पश्चिमी द्वार से आ रहे विक्षोप का असर उत्तर भारत में होने जा रहा है। हालाँकि दक्षिण-पूर्वी हवाओं से इसका असर मध्य क्षेत्र से दक्षिण राज्यों तक प्रभावहीन रहेगा, लेकिन कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में ठण्ड की चमक बढ़ जाएगी।

कश्मीर में बादलों संग पारा माइनस 2 से 4 तक पहुँच सकता है जबकि लद्दाख में माइनस 17 से 21 तक पारा गिरने की सम्भावना है। इसका असर उत्तराखंड के केदारनाथ में माइनस 1 से 6 तक और मनाली में माइनस 4 तक जा सकता है।
उत्त्तर भारत बादलों की जकड में होगा। बादलों की बिछात पंजाब, हरियाणा, देहली तक हो सकती है। इधर दक्षिण-पूर्वी हवाओं से मध्य प्रदेश, यूपी तक बादलों की लहर चल रही है।

मध्य प्रदेश में रात का पारा अगले दो दिन बाद बढ़ेगा याने कुछ दिन के लिए तापमान में वृद्धि की सम्भावना है।
केरल में आज वर्षा की सम्भावना है। बादल मुंबई तक फैले होंगे।