Weather Update: 1 मई से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का हमला, MP में बादल छाएंगे, हवाओं से रात का तापमान होगा कम

412

Weather Update: 1 मई से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का हमला, MP में बादल छाएंगे, हवाओं से रात का तापमान होगा कम

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के उत्तर पश्चिम द्वार से पश्चिमी विक्षोभ का आगमन हो चुका है जो अगले 48 घंटों बाद याने 1 मई गुरुवार से उत्तर भारत में बारिश की शुरुआत करेगा। लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी के आसार रहेंगे। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश होगी। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी तक रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में भी आंशिक रूप से होगा। आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों का असर रहेगा। 1 मई से ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर में बादलों का डेरा डलेगा।

अगले सप्ताह हवाओं से रात का तापमान गिरेगा। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान इंदौर में 40 डिग्री, भोपाल में 40 से 41 डिग्री ग्वालियर में 41 से 42, जबलपुर 41/40 डिग्री रहेगा। इस बीच भोपाल, जबलपुर में बारिश की संभावना रहेगी।

आज भी बिहार से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों तक बारिश रहेगी। दक्षिण महासागर में पूर्वी दिशा से आ रहे बादल बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार में बारिश करेंगे। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिण हिस्से में भी बारिश रहेगी।