WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: Zoom earth का संकेत – बंगाल की खाड़ी में बनेगा चक्रवात, भारत के 11 राज्यों में बादल – बारिश

MP में कल से दो से तीन दिन बारिश

Weather Update: Zoom earth का संकेत – बंगाल की खाड़ी में बनेगा चक्रवात, भारत के 11 राज्यों में बादल – बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

रगासा तूफान खत्म होकर हवाओं संग उत्तर पूर्व की ओर लौटते हुए चीन को भिगो रहा है। उसके असर से बंगाल की खाड़ी में बादल इकट्ठा हो रहे हैं। इससे खाड़ी के उत्तरी भाग में नए चक्रवात के बनने के संकेत 35 km प्रति घंटे की रफ्तार से ज़ूम अर्थ सैटेलाइट से मिल रहे हैं। अगले 24 घंटों में इसकी प्रगति का पता चल सकेगा।

इधर, फिलीपींस में आज बुआलोई तूफान 100 km की गति से क़हर बरपा रहा है। शनिवार को यह 150 km की स्पीड में वियतनाम पहुंचेगा। सोमवार को गति कम होगी और मंगलवार को म्यांमार में इसका अंत होगा। इसके प्रभाव से भी बादल बंगाल की खाड़ी में जमा होंगे।

भारत में आज 11 राज्यों बंगाल, झारखंड, छग, एमपी, महाराष्ट्र, उड़ीसा सहित दक्षिण के 5 राज्यों में बादल रहेंगे। महाराष्ट्र, तेलंगाना में तेज बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में पूर्व से पश्चिम तक बादल छाएंगे। जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, आदि में वर्षा होगी। भोपाल, इंदौर, देवास, महू में बादल गहराएंगे। कल से यहां भी दो से तीन दिन बारिश की संभावना प्रबल होगी।