Wheat Procurement: MP में 77.74 लाख टन गेहूं का उपार्जन, किसानों को 18 हजार 471 करोड़ रुपए का भुगतान, अब केवल 400 करोड़ रुपए का भुगतान शेष

केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी जानकारी

470

Wheat Procurement: MP में 77.74 लाख टन गेहूं का उपार्जन, किसानों को 18 हजार 471 करोड़ रुपए का भुगतान, अब केवल 400 करोड़ रुपए का भुगतान शेष

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि गेहूं उपार्जन में 5 मई तक 3475 केंद्रों पर उपार्जन हुआ, इसमें 9 लाख किसानों की फसल का विक्रय हुआ। प्रदेश में 77.74 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया जिसमें से 74.42 लाख मैट्रिक टन भंडारण में आ गया है । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बताया कि किसानों को 18 हजार 471 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है, केवल 400 करोड़ रुपए का भुगतान शेष है, जो शीघ्र कर दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में मंत्रीगण को प्रदेश में गेहूं उपार्जन की स्थिति, महाराष्ट्र के साथ नदी जोड़ो अभियान के लिए हुए

एमओयू, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश द्वारा परस्पर समन्वय से आगामी दिनों में की जाने वाली सांस्कृतिक- धार्मिक व इतिहास केंद्रित गतिविधियों, प्रदेश में निवेश संवर्धन और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए बेंगलुरु और इंदौर में होने वाले आयोजनों तथा 20 मई को इंदौर में होने वाली मंत्री परिषद की बैठक तथा विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर चर्चा के संबंध में अवगत कराया।