WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जब Dy CM शुक्ल ने अत्याधुनिक मशीनों से कराई आँखों की जाँच

इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का किया निरीक्षण

जब Dy CM शुक्ल ने अत्याधुनिक मशीनों से कराई आँखों की जाँच

 

इंदौर: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन ‍किया। उन्होंने अपने आँखों की जाँच भी करायी।

IMG 20250124 WA0018

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोडी, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई के चिकित्सकगण उपस्थित थे।