
पढ़ना जारी रखें

उप स्टेशन प्रबंधक से जानकारी मिलते ही प्रभारी स्टेशन प्रबंधक अजय पटेल ने तत्काल एमसीबी गिराते हुए डिस्पले बंद कराया।पर तब तक सैंकड़ों यात्री इन मेसेजेस को देख चुका था व फिर इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । घटना की पुष्टि करते हुए श्री पटेल ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसके बाद तत्काल डिस्पले बंद कराया है। यह डिस्प्ले ठेकेदार संचालित करता है। उनको आशंका है कि किसी तकनीकी चूक या किसी कर्मचारियों की हरकत से आपत्तिजनक मैसेज डिस्पले पर रन हो गए। मामले की जांच कराई जाएगी। इधर वीडियो वायरल होने से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। डिस्पले सिस्टम संचालित करने वाले विभाग एवं ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारी ज्यादा बात करने से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इन शर्मनाक मेसेजेस की वजह से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, क्योंकि महिला यात्री भी मौजूद थीं। वहीं देश के एक बड़े रेल जंक्शन स्थानीय रेलवे प्रबंधन की निगरानी रखने की कमजोरियां एवं ठेकेदार की बड़ी चूक या लापरवाही भी उजागर हुई है। पी आर ओ, सूबेदार सिंह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराकर,दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अन्य मामलों की तरह इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डालकर फिर लीपापोती होती है या कोई कारगर कार्यवाही होती है। भविष्य में फिर ऐसा न हो,इसकी भी गारंटी अब स्थानीय रेलवे प्रबंधन को देनी होगी। जन चर्चा है कि इटारसी से तीन भाजपा नेता,राजा तिवारी,दीपक अग्रवाल व कुलदीप रावत,रेलवे की जोनल व डिविजनल समितियों में हैं। उनको भी इस मामले में सख्त एक्शन लेना चाहिए।





