WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

When Scindia became teacher of school children: जब सिंधिया बने स्कूली बच्चों के टीचर

WhatsApp Image 2023 02 15 At 8.17.22 PM 696x378

ग्वालियर से मानव शर्मा की रिपोर्ट

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जब अचानक स्कूली बच्चों के टीचर बने तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दरअसल विकास यात्रा के दौरान टापू मोहल्ले में सिंधिया पहुंचे थे, जहां वे अचानक एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंच गए।

उन्होंने विद्यालय में बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों को पूजा और ध्यान लगाने की बात भी पढ़ाने के दौरान कही।

सिंधिया ने कहा कि मुझे बच्चों को पढ़ाना अच्छा लगता है। मैं तो चाहता हूं कि हर महीने स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया जाए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों के सर पर हाथ रख कर उनको आशीर्वाद दिया और जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स भी सिखाएं। बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री)-