White Coat Ceremony : मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी एवं मेंटर-मेंटी कार्यक्रम पर लांग बुक का विमोचन!

642

White Coat Ceremony : मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी एवं मेंटर- मेंटी कार्यक्रम पर लांग बुक का विमोचन!

Ratlam : डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में गुरुवार को डॉ. जितेन्द्र गुप्ता के संयोजन में व्हाइट कोट सेरेमनी एवं मेंटर-मेंटी कार्यक्रम की लॉगबुक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. अनीता मूथा, MEU समन्वयक डॉ. संजीब दास, सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉक्टर अनीता मूथा ने व्हाइट कोट के महत्व को बताते हुए कहा कि मेडिकल लाइन में व्हाइट कोट एक महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। जो चिकित्सा पेशेवरों की पहचान और उनके पेशेवर मूल्यों को दर्शाता है।

व्हाइट कोट का उपयोग 19वीं शताब्दी के अंत में शुरू हुआ, जब चिकित्सा पेशेवरों ने अपने आप को प्रयोगशाला वैज्ञानिकों के रूप में पहचाना। उस समय, वे सफेद लैब कोट पहनते थे ताकि उनके नियमित कपड़े दाग और रसायनों से बच सकें। धीरे-धीरे, यह सफेद कोट चिकित्सा पेशे का एक प्रतीक बन गया। यह पेशेवर पहचान, स्वच्छता और सुरक्षा, विश्वास और आदर पेशेवर मूल्यों का प्रतीक का प्रतीक है।

व्हाइट कोट मेडिकल लाइन में एक महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो चिकित्सा पेशेवरों की पहचान और उनके पेशेवर मूल्यों को दर्शाता है। यह चिकित्सा पेशे के इतिहास, महत्व, और मूल्यों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्हाइट कोट प्रदान किया गया साथ ही NMC- उन्मुख एवं लक्ष्य- संरेखित लॉगबुक का विमोचन भी किया गया।

इस बुक के लेखक डॉक्टर संजीव दास HOD फार्मोकोलॉजी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज है।