WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

मादक पदार्थ की तस्करी में महिला भी नहीं पीछे,4 साल में 725 पकड़ाई

मादक पदार्थ की तस्करी में महिला भी नहीं पीछे,4 साल में 725 पकड़ाई

भोपाल: प्रदेश में मादक पदार्थ की तस्करी में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। पिछले कुछ सालों से पुलिस और नारकोटिक्स विंग ने ऐसी सवा सात सौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो नशे के कारोबार से जुड़ी हुई है। ड्रग माफियाओं के बदले टैंÑड में अब महिलाओं का उपयोग एक जगह से दूसरी जगह तक ड्रग्स ले जाने के लिए किया जाने लगा है। हालांकि अब पुलिस की मुस्तैदी के बाद महिला तस्करों की संख्या में तेजी से कमी आई है।

पिछले कुछ सालों से पुलिस इस पर काम कर रही है कि महिलाओं को तस्करी से कैसे दूर किया जाए। इस क्रम में नारकोटिक्स विंग और स्थानीय पुलिस ने महिला पुलिस अफसरों की मदद ली, साथ ही विंग ने अपने इंटेलीजेंस को और मजबूत किया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

आधुनिक और मॉर्डन महिलाओं की भी भूमिका
ड्रग तस्करी के मामले में तस्करों ने नया ट्रैंड शुरू किया है। वे आधुनिक और मॉर्डन दिखने वाली महिलाओं के जरिए तस्करी करवाने का काम करने लगे हैं। ऐसी महिला को देखकर कोई भी शक नहीं कर सकता है, वे इस काम में लिप्त है। पुलिस ने यह भांप लिया और फिर अपना नेटवर्क ऐसा तैयार किया कि ऐसी महिलाओं की पहचान होने लगी। इसके चलते ही पिछले चार साल की तुलना में इस साल ऐसी महिलाओं की इसमें संलिप्त कम होती दिख रही है। इस साल के शुरूआत पांच महीनों में अब तक 73 महिलाएं पकड़ाई हैं। जबकि वर्ष 2022 में 224, वर्ष 2023 में 231 और वर्ष 2024 में 196 महिलाओं को पकड़ा जा चुका है।