पैडरबॉर्न( German city Paderborn);खौफनाक तस्वीरें शुक्रवार को आए बवंडर की हैं,बवंडर से कारें तक पलट गईं,मीलों तक चीजें उड़ती देखी गईं

584

जर्मन शहर में आया तेज़ बवंडर, 30 से अधिक लोग हुए घायल

हम बात कर रहे है जर्मन के शहर पैडरबॉर्न( German city Paderborn) में शुक्रवार को आए बवंडर की हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पश्चिमी जर्मन शहर पैडरबॉर्न में शुक्रवार को एक बवंडर आया। जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बवंडर में लोगों की छतें उड़ गईं, पेड़ गिर गए।

इससे पहले मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी थी कि पश्चिमी और मध्य जर्मनी में शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

50 किमी/ घंटे की स्पीड से आए इस बवंडर ने पेड़ और छतों को उड़ा दिया। बवंडर में मीलों तक चीजें उड़ती देखी गईं। पैडरबोर्न पुलिस ने कहा कि ट्विस्टर(twister) यानी हवा के चक्रवात ने शहर के पश्चिम से पूर्व तक विनाश ला दिया। बवंडर की चपेट में आकर 50 लोग घायल हुए। इनमें 10 गंभीर हैं। पुलिस ने कहा कि कुछ रास्तों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।पास के शहर लिपस्टाड में भी भारी तूफान से नुकसान की खबर है। कस्बे में एक चर्च की मीनार तक गिर गई और जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि पेड़ों के गिरने के कारण 100 से अधिक लोग अस्थायी रूप से एक स्थानीय ओपन एयर पूल में फंस गए थे।

 

cfcecb0674fa739343bcbfdb2a19c91551706c05a5b21b4b09cb2876d3505865 1

सीएनएन के मौसम विज्ञानी टेलर वार्ड के मुताबिक शुक्रवार को कई अन्य बवंडर रिपोर्ट किए गए। इनमें एक जर्मनी सीमा के नजदीक नीदरलैंड में, जबकि तीन जर्मनी में थे।

यूरोप में बवंडर असामान्य नहीं होते हैं। 2011 से 2020 तक अमेरिका ने प्रति वर्ष औसतन 1,173 बवंडर का सामना किया। जबकि यूरोप में 256 के आसपास बवंडर आए। यूरोपीय रूस (जो 58 डिग्री पूर्वी देशांतर के पश्चिम में देश का हिस्सा है), सालाना 86 बवंडर की सूची में सबसे ऊपर है, जबकि जर्मनी सालाना औसतन 28 बवंडर के साथ दूसरे स्थान पर आता है।

pic.twitter.com/A8BPsgTEl3

 

 

pic.twitter.com/VeGos49yZx

 

 

ic.twitter.com/EpL8t70KwV