

2 Corona Patients Found : इंदौर में कोरोना के 2 मरीज मिले, दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री, स्थिति सामान्य, घर में आइसोलेट किया!
Indore : शहर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी। यहां कोरोना के दो पोसेटिव केस मिले हैं। जनवरी से अब तक ऐसे 5 मरीज मिल चुके हैं। फिलहाल दो लोग कॉविड पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जिन दो लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया, उनकी केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इंदौर के सीएएचओ भूरे सिंह सैत्या के मुताबिक, फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति सामान्य है, इनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी।
स्वास्थ्य विभाग मॉनीटरिंग कर रहा
जांच करने पर दोनों पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है। अच्छी बात यह है जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ 5 मरीज ही इंदौर में मिले, जिसमें से सिर्फ एक की मृत्यु हुई है और यह मृत्यु भी अन्य बीमारियों के चलते हुई। बाकी 4 मरीजों की स्थिति सामान्य है। दो मरीज जो हाल ही में मिले हैं, उनकी पुनः जांच कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की कोई ऐसी स्थिति वर्तमान में निर्मित नहीं है कि इंदौर में पॉजिटिव कैसे बढ़ रहे हैं। यह कैसे पोसेटिव आए इसका कारण यह कि ये इंदौर के जरूर है लेकिन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी है।
देश में 300 मरीजों का आंकड़ा
देश में 300 के करीब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो गया है। फिलहाल मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में करीब 259 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, इन मरीजों की स्थिति सामान्य है। हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में 3 नए मामले सामने आए। जबकि, गुजरात में 15 और महाराष्ट्र में 26 मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बताते हैं कि वर्तमान में जेएन-1 वेरिएंट पाया जा रहा है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है।