WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

2 Crore Fraud : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई और भतीजे पर 2 करोड़ की ठगी का आरोप, दोनों गिरफ्तार!

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा अपने भाई से 30 साल से कोई रिश्ता नहीं!

2 Crore Fraud : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई और भतीजे पर 2 करोड़ की ठगी का आरोप, दोनों गिरफ्तार!

Bengaluru : एक महिला से 2 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को जेडीएस के पूर्व विधायक की पत्नी की तरफ से दर्ज धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर प्रल्हाद जोशी के भाई को गिरफ्तार किया। यह शिकायत नागथान के पूर्व विधायक देववंद फूल सिंह चव्हाण की पत्नी सुनीता चव्हाण ने दर्ज कराई थी, जो 2023 का विधानसभा चुनाव हार गई हैं।

सुनीता चव्हाण ने आरोप लगाया कि गोपाल जोशी ने मई में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उनके परिवार को भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 2 करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विजयलक्ष्मी का परिचय उसे प्रल्हाद जोशी की बहन के रूप में कराया था। गोपाल जोशी और विजयलक्ष्मी जोशी नाम की महिला पर बसवेश्वरनगर पुलिस ने गुरुवार रात मामला दर्ज किया। एफआईआर में गोपाल के बेटे अजय जोशी का भी नाम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा मेरा भाई से कोई रिश्ता नहीं

जबकि, केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी कोई बहन नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके केवल तीन भाई हैं, जिनमें से एक की 1984 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने 30 साल से भी ज्यादा समय पहले अपने भाई (गोपाल जोशी) से सम्बंध तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अदालत में एक हलफनामा भी दायर किया था और एक सार्वजनिक नोटिस भी प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि जो कोई भी उनका भाई, रिश्तेदार या दोस्त होने का दावा करता है और इसमें शामिल होता है। किसी भी वित्तीय व्यवसाय में उस पर कोई बंधन नहीं होगा।