WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

25 Crore Seized : IAS पूजा सिंघल के यहां भी तक 17 करोड़ गिने गए

दूसरे ठिकानों से जब्त सामग्री और दस्तावेजों की जानकारी नहीं मिली

3109
25 Crore Seized : IAS पूजा सिंघल के यहां भी तक 17 करोड़ गिने गए

Ranchi : झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी और खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMCD) की प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल के सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा था। ये कार्रवाई अभी भी जारी है। उनके करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापे पड़े थे।

इस IAS के यहां से करीब 25 करोड़ रुपए नकद मिले। जानकारी के अनुसार आज शाम तक 17 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। जब्त की गई कुल राशि कितनी है, इसका खुलासा पूरी राशि गिने जाने के बाद ही होगा। नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उसके लिए नोट गिनने की 2 मशीनों का इंतजाम किया गया। अभी दूसरे ठिकानों से जब्त सामग्री और दस्तावेजों का खुलासा होना बाकी है।

उनके पति अभिषेक के यहां भी ED ने छापा मारा, पर अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली कि वहां क्या मिला। अवैध खनन मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई हो रही है। पूजा सिंघल की शादी पहले IAS राहुल पुरवार से हुई थी। लेकिन, कुछ समय बाद ही उनमें तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने अभिषेक से शादी की। अभिषेक के रांची के रातू रोड के घर पर अधिकारी जांच कर रहे हैं। बताते हैं कि ED को यहां से कई दस्तावेज मिले हैं।