कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख स्वीकृत

_-विधायक काश्यप ने महापौर पटेल को पत्र सौंपा_   _-नगर निगम 16 कचरा संग्रहण वाहनों की करेगा खरीदी_ 

655

कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख स्वीकृत

 

Ratlam।शहर में स्वच्छता के लिए वाहनों की कमी अब नहीं होगी।विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी के लिए विधायक निधि से 25 लाख रूपए स्वीकृत कर महापौर प्रहलाद पटेल को इसका पत्र सौंपा।इस राशि के माध्यम से निगम 16 नए कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी की जाएगी,जिसमें अतिरिक्त लगने वाली शेष राशि नगर निगम की होगी।बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को पहले नंबर पर लाने की कवायद नगर निगम कर रही है,लेकिन निगम के पास वार्डों में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करने वाले कुछ वाहन खराब हो चुके है।विधायक काश्यप ने कचरा वाहनों की कमी होने से आमजन की परेशानी को देखते हुए विधायक निधि से 25 लाख रूपए की राशि नगर निगम को स्वीकृत की हैं। विधायक निधि से जारी इस राशि से नगर निगम को काफी मदद मिलेगी।

IMG 20230304 WA0016

निगम के द्वारा विधायक निधि से जारी की गई राशि में शेष राशि मिलाकर 16 नए कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी जल्द ही की जाएगी,जिससे प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन जा सके और प्रतिदिन हर घर से कचरा संग्रहित कर स्वच्छता में रतलाम को नंबर वन लाया जा सके।