WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार रुपये की ठगी

WhatsApp Image 2025 06 22 At 18.33.00

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार रुपये की ठगी

विनोद काशिव की रिपोर्ट

दुर्ग: दुर्ग जिले में एक युवक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि इससे पहले सराफा व्यापारी से अश्लील वीडियो के जरिये 2 करोड़ रुपये वसूलने का मामला सामने आया था, जिसमें पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इस दौरान उसकी की पहचान आरोपी आलोक मिश्रा से हुई। आलोक मिश्रा ने उसे सब्जी व्यवसाय करने का लालच देकर अपने झांसे में लिया और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग कर लिया।

इसके बाद वह उसे अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। लोक लाज के डर से युवक किश्तों में डिमांड के अनुसार पैसे देता गया। इस तरह उसने कुल 29 लाख 40 हजार रूपये आरोपी को दे डाले लेकिन आलोक का लालच बढ़ता गया।

इस बात से परेशान युवक ने आखिरकार जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपराध दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड निवासी आरोपी आलोक मिश्रा को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।