WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

3 Deaths in One Sided Love : एक तरफ़ा प्यार में 3 मौत, लड़की और रिश्तेदार की हत्या, फिर आत्महत्या!   

हत्या के बाद लड़के ने घबराकर खुद को भी गोली मारी! 

3 Deaths in One Sided Love : एक तरफ़ा प्यार में 3 मौत, लड़की और रिश्तेदार की हत्या, फिर आत्महत्या!   

Indore : एक छात्र ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके रिश्तेदार युवक की भंवरकुआं इलाके में गुरुवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद ने भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर और उसका रिश्तेदार दीपक जाट निवासी आगर मालवा मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का अभिषेक यादव पहले से मौजूद था, जो स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था।

अभिषेक ने दोनों को साथ देखकर लड़की और उसके दोस्त को गोली मार दी। फिर वहां से भाग गया और घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक को स्नेहा और दीपक जाट की दोस्ती पसंद नहीं थी। वह स्नेहा से प्यार करता था, लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था। इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में दोनों को हत्या की धमकी भी दी थी। लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस यह भी पता कर रही है कि अभिषेक यादव के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिस्टल अवैध तो नहीं है।