WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

माचागोरा बांध में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत

Khargone- Big Decision By Administration

Chindwada : यहां के माचागोरा बांध में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। चारों नहाने के लिए घर से निकले थे।

मृतकों में 3 लड़कियां और एक लड़का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सभी बच्चे डैम में नहाने गए थे और चारों बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। वे यहां एक शादी में शामिल होने आए थे।

यह घटना बारह बरियारी गांव की है। चारों बच्चे डेम में नहाने गए थे।

इस दौरान वो गहरे पानी में डूब गए। मृतक बच्चों के नाम सृष्टि पिता संजय मसराम उम्र 7 साल, प्राची पिता बसंत उईके उम्र 9 साल, प्रिया पिता बसंत उईके उम्र 11 साल और शेखर पिता घनश्याम तेकाम उम्र 10 साल है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मरने वालों में 3 बच्चे बारह बरियारी और एक बच्चा चौंसरा गावं का है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। चौरई ​पुलिस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।