WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

76 Cylinder Seized : सिलेंडर की कालाबाजारी, 76 सिलेंडर, 3 लोडिंग वाहन जब्त

आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध

689
WhatsApp Image 2022 10 31 At 9.20.22 PM 1 696x522

Indore : माफिया अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में सोमवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक के निर्देशन में टीम ने न्यू इन्द्रा एकता नगर मूसाखेड़ी में जांच की गई। मौके पर योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारी लाल सिंह चौहान द्वारा विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर की भारी मात्रा में अवैध गोदाम बनाकर भंडारण, क्रय-विक्रय रिहायशी इलाके में किया जा रहा था।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारु ने बताया कि मौके पर अवैध गोदाम में विभिन्न कंपनियों के 18 भरे हुए, 1 खाली सिलेंडर गोदाम के अंदर एवं गोदाम के बाहर एक वाहन में 4 भरे, 16 खाली सिलेंडर तथा एक अन्य वाहन में 7 खाली सिलेंडर पाए गए। इसके अलावा योगेन्द्र सिंह को अवैध रूप से विक्रय करने के लिए लाए मंगल श्री गैस एजेंसी के वाहन में 3 भरे तथा 27 खाली सिलेंडर पाए गए। उक्त सिलेंडर हॉकर कृष्णा वेलिम पिता धुलजी वेलिम द्वारा बिना बिल वाउचर के अवैध बिक्री के लिए योगेन्द्र सिंह चौहान को देने के लिए लाए थे। टीम द्वारा सिलेंडर जब्त कर कार्यवाही की गई।

WhatsApp Image 2022 10 31 at 9.20.22 PM

मूसाखेड़ी में योगेन्द्र सिंह चौहान द्वारा रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में भरे हुए सिलेंडर रखना, जो कि आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से भी घातक है एवं उनका क्रय-विक्रय, कालाबाजारी करना पाए जाने तथा मौके पर मंगल श्री गैस एजेंसी के हॉकर द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति को सिलेंडर प्रदाय करने एवं मंगल श्री गैस एजेंसी द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति को कालाबाजारी से सिलेंडर उपलब्ध कराने पर कुल 25 भरे, 51 खाली सिलेंडर एवं 3 लोडिंग वाहनों को जब्त कर उपरोक्त तीनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं प्रकरण में एफआईआर और सिलेंडर की कालाबाजारी पर चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।