WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ujjain News: धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी

740
Ujjain News: धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी

Ujjain News: धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। आज बाबा महाकाल की कार्तिक-अगहन माह की पहली सवारी धूमधाम से निकली ।
मंदिर के सभा मंडप में अपरान्ह चार बजे शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया, पूजन पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, एडीएम संतोष टैगोर ने किया, पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक गुरुजी, पुजारी यश प्रदीप गुरु व अन्य गणमान्य जन सम्मिलित हुए । भगवान श्री महाकालेश्वर ने चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में सवार हो नगर भ्रमण कर भक्तो को दर्शन दिये । सभामंडप से सवारी के निकलते ही सभामंडप जय श्री महाकाल के जयघोष से गुंजायमान हो उठा ।

पालकी के मंदिर द्वार पर आते ही सशस्त्र सलामी दी गई । सवारी मार्ग में सबसे आगे उदघोषक, घुड़सवार दल, पुलिस बैंड, मन्दिर ध्वज, झांझ व मंजीरे बजाते भक्त मंडल एवम श्रद्धालुजन चल रहे थे । मां क्षिप्रा के तट पर जलाभिषेक, पूजन पश्चात सवारी अपने परंपरागत मार्ग गणगौर दरवाजा, छत्रीचौक गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार से होते हुए 6.30 बजे पुनः सभा-मंडप पंहुची । पुलिस कप्तान सत्येंद्र शुक्ल बाबा महाकाल की सवारी के क्रम में प्रथम अश्वारोही दल का प्रतिनिधित्व करते हुए अश्व पर सवार थे, प्रशासनिक आधिकारिगण प्रशासक संदीप सोनी, एडीएम संतोष टैगोर, वरिष्ठ पुसिस अधिकारीगण आदि ने सवारी के साथ पैदल भ्रमण किया । मंदिर के अधिकारी मूलचंद जूनवाल, श्री द्विवेदी, श्री गहलोत, आर के तिवारी, सहित अन्य विभाग के सदस्य एम्बुलेंस आदि व्यवस्थाओं में सम्मिलित रहे। पूरे मार्ग पर श्रेष्ठ स्वच्छता, अनुकूल बेर्रीकडिंग, सुरक्षा आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी ।