WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Uproar of IAS : शराब पीकर IAS ने दफ्तर में हंगामा किया, सरकार ने हटाया!

मंत्रालय में बिना विभाग के संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ किया!

Raipur : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव IAS सुधाकर खलको को पद से हटा दिया गया। उन पर शराब पीकर दफ्तर में हंगामा करने का आरोप है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आयोग के सचिव सुधाकर खलखो को हटाकर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 8.43.26 PM

शिकायत के आधार पर इस आईएएस अफसर पर गाज गिरी। इसके बाद लोक सेवा आयोग के सचिव सुधाकर खलखो को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग से निर्देश भी जारी कर दिए है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अनुराग पांडेय को लोक सेवा आयोग का सचिव बना दिया। इस आदेश को लेकर राज्य के प्रशासनिक अमले में जमकर चर्चा है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जल संसाधन के विशेष सचिव अनुराग पांडेय को वर्तमान कर्तव्यों के साथ लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। खास बात ये कि उन्होंने दफ्तर में हंगामा किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में सुधाकर खलखो के खिलाफ शिकायत की गई। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें हटाने का आदेश जारी किया।