![IMG-20230117-WA0020](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230117-WA0020-696x492.jpg)
Weird Traditions : ये कैसी प्रथा, सुहागरात के दिन मां सोती है साथ में!
New Delhi : कोई माने या नहीं, पर यह सच है कि एक जनजातीय इलाके में एक रिवाज ऐसी है जो सुनने में भी अजीब लगती है। कोई यकीन करे या नहीं, पर यह सच है। क्योंकि, दुनिया के एक हिस्से में ऐसा भी होता है। हालांकि, उस जगह के लिए ये रिवाज़ बरसों पुरानी है इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ता। ये रिवाज है नए जोड़े की सुहागरात के दिन उनके कमरे में दुल्हन की मां के साथ होने की।
शादी की पहली रात को नए शादीशुदा जोड़े को अकेले में वक्त बिताने का मौका नहीं दिया जाता। इसलिए यहां सुहागरात पर जोड़े के साथ दुल्हन की मां भी सोती है। यह पुरातन प्रथा अफ्रीका के कुछ जनजातीय इलाकों में आज भी चलन में है।
साथ में सोती है लड़की की मां
इस विचित्र प्रथा के तहत दूल्हा-दुल्हन की पहली रात को वे अकेले नहीं सोते, बल्कि उनके साथ लड़की मां भी सोने के लिए आती है। अगर लड़की की मां नहीं है, तो उसकी जगह कोई भी बुजुर्ग महिला उनके साथ रात बिताती है। उसका काम नए जोड़े शादीशुदा ज़िंदगी से जुड़ी हुई तमाम बातें समझाना होता है। मसलन उन्हें अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत कैसे करनी है और क्या-क्या करना है! माना जाता है कि बुजुर्ग महिला की भूमिका यहां पर मेंटॉर की होती है, जो नए-नवेले पति-पत्नी को अपने अनुभव के आधार पर टिप्स देती है।
सुबह सबको बताना होती है रात की बातें
ये महिला अगले दिन परिवार वालों को इस बात की तसल्ली कराती है कि रात को जोड़े के बीच में सब सामान्य रहा! उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छी तरह की। ये अजीब परंपरा कुछ अफ़्रीकी देशों के ग्रामीण इलाकों की जनजातियों में सालों से चली आ रही है। ऐसे में वे इसे शर्म-लिहाज़ से न जोड़कर गाइडेंस से जोड़कर देखते हैं। उनके लिए ये एक परम्परा से ज्यादा कुछ नहीं है।