
पढ़ना जारी रखें
शहडोल पुलिस लाइन में संक्रांति के अवसर पर अफसरों ने एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें शहडोल जोन के ADGP डीसी सागर और जिले के कई अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने पतंगबाजी भी की और धूम भी। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये सीनियर आईपीएस अधिकारी। इनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी धूम मचा रहा है। मकर संक्रांति पर यह अधिकारी पतंग उड़ाते हुए ‘शिव शंभू’ गाने पर डांस करते थिरक रहे हैं।
डीसी सागर ने तो कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। उन्होंने खास अंदाज में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी कर सभी का दिल जीता। उन्होंने हर हर शंभू गाने पर डांस करते हुए पतंगबाजी कर की। उनका यह वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। डांस के साथ पतंगबाजी कर रहे आईपीएस अधिकारी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा रहा है।
1992 बैच के IPS हैं डीसी सागर
1992 बैच के आईपीएस अफसर डीसी सागर अपनी फिटनेस को लेकर विभाग में मिसाल हैं। डीसी सागर पुलिस डिपार्टमेंट में सबसे फिट अफसर में माने जाते हैं। ADGP सागर का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उनके पिता आर्मी में थे और मां हाउसवाइफ. उनकी स्कूलिंग तमिलनाडू, दिल्ली और जम्मू में हुई। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स के बाद उन्होंने एलएलबी की भी पढ़ाई भी की। इसके बाद वे 1992 बैच में IPS बने और मसूरी में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग बतौर SDOP नीमच में ज्वाइन किया था।





