Pallavi Joshi injured: एक दर्दनाक हादसे में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अभिनेत्री पल्लवी जोशी घायल

1469

Pallavi Joshi injured: एक दर्दनाक हादसे में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अभिनेत्री पल्लवी जोशी घायल

हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अभिनेत्री पल्लवी जोशी घायल हो गईं।

हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्होंने शूटिंग किया और इसके बाद अस्पताल जाकर उपचार कराया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।मिली जानकारी के अनुसार पल्लवी जोशी हैदराबाद में अपनी नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग कर रही थी।

इसी दौरान उनकी कार को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पल्लवी जोशी को हल्की चोटें आई है। पल्लवी जोशी अपने पति, विवेक अग्निहोत्री की जिस फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर काम कर रही हैं, वो भी एक असली कहानी पर आधारित है।

कोविड के समय में वैक्सीन्स को लेकर लोगों को जो परेशानी हुई है, यह उसपर बेस्ड है। फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।