Retirement Age Will Increase : शिवराज सरकार फिर बढ़ा रही रिटायरमेंट की उम्र! 

जानिए, अब कितनी उम्र में रिटायर होंगे मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी! 

2511

Retirement Age Will Increase : शिवराज सरकार फिर बढ़ा रही रिटायरमेंट की उम्र!

Bhopal : सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही शिवराज सरकार की तरफ से नई खुशखबरी मिल सकती है। चुनाव से पहले सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश में है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए शिवराज सरकार तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र एक साल बढ़ाए जाने (62 से 63 साल) का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने मसौदा तैयार करके सीएम ऑफिस भेज दिया है।

फ़िलहाल सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 62 साल है। लेकिन, सरकार की तरफ से प्रस्ताव पारित होने के बाद रिटायरमेंट की उम्र बढ़कर 63 साल हो जाएगी। पांच साल में ये दूसरा मौका है, जब रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जा रही है। पहले रिटायरमेंट की उम्र 60 साल थी। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के रिटायर होने की संख्या ज्यादा है। लेकिन, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ने से नई भर्तियां अटक रही हैं।

 

पहले 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की

पिछली बार भी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने इस मामले पर फैसला लिया था। 2018 में भी शिवराज सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की थी। 1998 में भी दिग्विजय सिंह सरकार ने 58 साल की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाकर 60 वर्ष किया था। हालांकि, इस बार राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 साल की जानी चाहिए। लेकिन, इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी।

 

तीन साल में ढाई लाख रिटायर होंगे 

पिछले पांच साल में रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों ये संख्या घट रही है। पहले ये संख्या 7 लाख के करीब थी, लेकिन अब ये संख्या करीब सवा चार लाख ही है।अनुमान है कि, अगले तीन साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब ढाई लाख होगी। ऐसे में दफ्तरों में करीब दो लाख से भी कम अधिकारी-कर्मचारी रह जाएंगे। अगले 4 साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या लाखों में है। रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के दौरान दी जाने वाली राशि के रूप में करीब 85 हजार करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इस सबके चलते सरकार रिटायरमेंट की आयु एक साल और बढ़ा रही है।