Modi is Not a Caste : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘जो भी मोदी पैसा लेकर भागे हैं, वे ओबीसी नहीं!

शिवराज सिंह को 19 साल बाद 3 महीने के लिए बहना और भांजे क्यों याद आए?

497

Modi is Not a Caste : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘जो भी मोदी पैसा लेकर भागे हैं, वे ओबीसी नहीं!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के ‘सारे चोर मोदी क्यों होते हैं वाले बयान पर कहा कि जो भी मोदी पैसा खाकर भागे हैं, उनमें से एक भी ओबीसी नहीं है। जबरन ओबीसी ओबीसी का माहौल बनाया जा रहा हैं। दिग्विजय सिंह बड़वानी जाते समय आज धार जिले के खलघाट में कार्यकर्ताओं के आग्रह पर कुछ देर रुके।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी कोई जात होती है क्या, मुझे बताओ? नीरव मोदी और ललित मोदी ये कोई ओबीसी है क्या? कोई भी व्यक्ति जो हजारों करोड रुपए लेकर जो भागे हैं, उनमें एक भी आदमी ओबीसी का नहीं है!

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हर हफ्ते 30 हजार करोड रुपए कर्ज ले रही है और वही हालत शिवराज सरकार की भी है। उन्हें 19 साल बाद 3 महीने के लिए बहना और बेरोजगार नौजवानों की याद आई। ये सिर्फ गुमराह करने के लिए किया गया है। उसमें भी शर्ते लगा दी। उससे न बहनों को कोई लाभ होगा और न भांजों को।