Speed Radar Gun : 16 तेज गति वाहनों पर कार्रवाई, समन शुल्क वसूला!

इंटरसेप्टर व्हीकल स्पीड रडार गन से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई!

496

Speed Radar Gun : 16 तेज गति वाहनों पर कार्रवाई, समन शुल्क वसूला!

Indore : ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्टार चौराहा पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत 16 वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाकर समन शुल्क वसूल किया गया।

IMG 20230419 WA0009

शहर में सुगम और सुरक्षित ट्रैफिक के लिए अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन कर तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर इंटरसेप्टर व्हीकल स्पीड रडार गन से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी के चलते सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कॉल के साथ प्रभारी सूबेदार चंदेश मरावी एवं सूबेदार राजेंद्र सिंह चौहान की टीम द्वारा स्टार चौराहे पर अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत 16 वाहनों के चालान बनाकर शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालको को निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए एवं सीट बेल्ट लगाकर वहां चलाने की हिदायत भी दी गई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की आकाश में चेकिंग निरंतर की जाएगी।