Solar Eclipse:दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने देखा सूर्य ग्रहण ,पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से सूर्य ग्रहण 2023 की पहली तस्वीरें आई हैं सामने

635

सूर्य ग्रहण और वैशाख अमावस्या, दोनों आज। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या पर लगा, वैशाख अमावस्या का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।वैशाख अमावस्या पर गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का खास महत्व है।  आज साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण आज सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से आई Surya Grahan की ये पहली  तस्वीर

Tweet
@Vershasingh26
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से आई Surya Grahan की ये तस्वीर

 

दुनिया के कई देशों में आज का सूर्य ग्रहण देखा जा रहा है। इसे लेकर लोगों में उत्साह भी है। वहीं, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से सूर्य ग्रहण की तस्वीर सामने आई है जो बहुत ही खूबसूरत है।

 

फिलीपींस में ऐसा रहा Surya Grahan 2023 का नजारा

फिलीपींस में ऐसा रहा Surya Grahan 2023 का नजारा

 

दुनिया के कई देशों में लोगों ने सूर्य ग्रहण देखा। जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं, फिलीपींस से भी सूर्य ग्रहण की सुंदर तस्वीरें आई हैं।