New Appointments in MP Congress : कांग्रेस में चुनावी तैयारी के लिए 4 आब्जर्वर, 2 प्रभारी सचिव नियुक्त! 

AICC ने अपने मिशन चुनाव के तहत संगठन में नए सिरे से कसावट शुरू की! 

794
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

New Appointments in MP Congress : कांग्रेस में चुनावी तैयारी के लिए 4 आब्जर्वर, 2 प्रभारी सचिव नियुक्त!   

New Delhi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इस साल के अंत में मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी। कांग्रेस ने चार बड़े नेताओं को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया। कांग्रेस ने अपने मिशन के तहत संगठन में कसावट शुरू कर दी। इसी सिलसिले में AICC ने ये संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश में अब AICC ने 4 आब्जर्वर और 2 प्रभारी सचिव नियुक्त किये हैं।

अर्जुन मोढवाडिया, सुभाष चोपड़ा, कुलदीप राठौड़, प्रदीप टम्टा को मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया और संजय दत्त को मध्य प्रदेश के प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल के साथ नियुक्त किया गया है। संजय दत्त इससे पहले हिमाचल के प्रभारी सचिव का दायित्व संभाल रहे थे। अब उन्हें हिमाचल से रिलीव कर मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IMG 20230422 WA0139

पिछले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई थी, लेकिन सिंधिया गुट के विद्रोह के चलते सरकार गिर गई और एक बार फिर से बीजेपी सत्ता में आ गई। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच की खटास का नुकसान पार्टी के भुगतना पड़ा था।

दिग्विजय सिंह ने भी संगठन पर टिप्पणी की 
हाल ही में दिग्विजय सिंह ने सीहोर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी मैनेजमेंट संगठन की कमजोरी के कारण कमजोर है। दिग्विजय सिंह ने माना कांग्रेस का संगठन जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है। कांग्रेस का जो इलेक्शन मैनेजमेंट है पोलिंग के दिन भी वह कमजोर दिखाई देता है। जनता वोट देना चाहती है, लेकिन संगठन की कमजोरी की वजह से वह पूरा नहीं हो पाता है।