New Administrator Worshiped: खजराना मंदिर की नई प्रशासक ने पूजन किया!

मंदिर परिसर का भ्रमण किया, योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए नक्शा तैयार करें!

335

New Administrator Worshiped: खजराना मंदिर की नई प्रशासक ने पूजन किया!

Indore : श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति खजराना की नव नियुक्त प्रशासक और आयुक्त नगर निगम हर्षिका सिंह और आईएएस रोहित सिंह ने रविवार को श्री गणपति मंदिर में श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी सतपाल भट्ट, उमेश भट्ट, पार्थ भट्ट और उदित भट्ट ने पूजा संपन्न कराई।

पूजा के पश्चात नव नियुक्त प्रशासक ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रबंधक घनश्याम शुक्ला एवं श्री गौरीशंकर मिश्रा, लेखापाल ओपी नेगी, कार्यालय अधीक्षक राजेश वर्मा, सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश सिंह उपस्थित थे। प्रबंधक ने प्रशासक हर्षिका सिंह को परिसर में स्थित मंदिरों की जानकारी देने के साथ गणपति जी के उद्गम स्थल की भी जानकारी दी। प्रबंधक के अनुरोध पर प्रशासक ने कार्यालय का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने अन्नक्षेत्र के भोजन कक्ष का भी अवलोकन किया और प्रभारी जया महाजन से चर्चा की।

प्रशासक को मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों से अवगत कराया गया। प्रबंधन कार्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय स्थित प्रशासक कक्ष में प्रशासक का स्वागत किया। प्रशासक ने प्रबंधक घनश्याम शुक्ला को भावी निर्माण योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए एक नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए। प्रशासक द्वारा समय समय पर मंदिर के विकास कार्यों के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।