![IAS Another IAS asked for VRS](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-26-at-8.07.10-PM.jpeg)
![IAS Another IAS asked for VRS](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-26-at-8.07.10-PM.jpeg)
DPC on 19th : राज्य प्रशासनिक सेवा के 33 अफसरों को IAS अवार्ड करने के लिए 19 को DPC
Bhopal : राज्य प्रशासनिक सेवा के 33 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत (IAS अवार्ड) करने के लिए अब 19 मई को दिल्ली में डीपीसी होगी। वर्ष 2021 के लिए 19 और 2022 के लिए14 पदों के लिए यह डीपीसी होगी। इसमें तीन गुना अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा। डीपीसी में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी और संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य शामिल होंगे।
2022 में 2021 के रिक्त पदों के लिए डीपीसी नहीं हो पाई थी! इसलिए दो साल की डीपीसी एक साथ की जा रही है। डीपीसी में वर्ष 2000 से लेकर 2006 बैच तक के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
इन अफसरों के नामों पर होगा विचार
विवेक सिंह, पंकज शर्मा, नारायण प्रसाद नामदेव, जयेन्द्र कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, कैलाश बुंदेला, सुनील दुबे, सुरेन्द्र कथूरिया, राजेश जैन, प्रमोद शुक्ला, गजेन्द्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, सरोधन सिंह, अनुराग सक्सेना, मल्किका निगम नागर, अजीजा सरशार जफर, सपना सोलंकी, कमलचंद्र नागर, मंजूषा विक्रांत राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, शुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी, देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र, मनोज सरियाम, रामप्रकाश अहिरवार, कमलेश भार्गव, अभय सिंह ओहरिया, संदीप केरकट्टा, अंजली जोसेफ, रेखा राठौर, नवीत धुर्वे, सोजान सिंह रावत, वंदना शर्मा, अर्चना सोलंकी, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेन्द्र सिंह चौहान।