Woman Called To Police Station, Fined Rs2 Lakhs: आधी रात को महिला को थाने बुलाया , पुलिस पर 2 लाख का जुर्माना

1221

Woman Called To Police Station, Fined Rs2 Lakhs:आधी रात को महिला को थाने बुलाया ,पुलिस पर 2 लाख का जुर्माना

हाल ही में मुंबई की एक महिला को पुलिस थाने से 2 लाख रुपए के मुआवजे का चेक मिला है। एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला को आधी रात थाने चलने का दबाव बनाया था। इस पर महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस थाने पर 2 लाख का जुर्माना लगाया।

प्रॉपर्टी विवाद के एक केस में API संजय ठाकुर अपनी टीम के साथ आधी रात को पानसारे चॉल पहुंचे और महिला को पुलिस थाने चलने को कहा। महिला ने गेट बंद कर लिया। पुलिस कई घंटों तक महिला के दरवाजे पर खड़ी रही। बाद में महिला ने पुलिस की शिकायत एमएचआरसी में की। एमएचआरसी ने पुलिस थाने को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया।

जेल में बंद आसाराम बापू की याचिका को खारिज कर दिया राजस्थान हाईकोर्ट ने