
भोपाल के SP लोकायुक्त दुर्गेश राठोर हटाए गए, 3 SP हुए इधर-उधर
भोपाल: विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन ने आज तीन एसपी के तबादला आदेश जारी किए हैं।
विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख द्वारा जारी आदेश के अनुसार भोपाल के लोकायुक्त एसपी दुर्गेश कुमार राठौर को हटा दिया गया है। उन्हें अब लोकायुक्त कार्यालय सागर का एसपी बनाया गया है।

एसपी लोकायुक्त रीवा सुनील पाटीदार को अब भोपाल लोकायुक्त का एसपी बनाया गया है। योगेश्वर शर्मा एसपी लोकायुक्त सागर को अब लोकायुक्त एसपी रीवा बनाया गया है।





