प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर में करेगी चुनावी शंखनाद,सभा करने से पहले करेंगी नर्मदा पूजा

प्रदेश भर से महिलाओं को बड़ी संख्या में जबलपुर ले जाने की तैयारी

993
Priyanka

प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर में करेगी चुनावी शंखनाद,सभा करने से पहले करेंगी नर्मदा पूजा

भोपाल: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रचार का शंखनाद करने के लिए जबलपुर आ रही प्रियंका गांधी नर्मदा पूजा भी करेंगी। इसके बाद वे सभा में शामिल होंगी। उनकी सभा में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ले जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जुट गए हैं। प्रदेश भर से 25 हजार से ज्यादा महिला जबलपुर की सभा में शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आ रही हैं। उनके कार्यक्रम में अब नर्मदा पूजन करना भी जुड गया है। वे जबलपुर आकर पहले जबलपुर के ग्वारी घाट जाएंगी। जहां पर पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ वे पुण्य सलिला मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेगी। यहां पर कांग्रेस की ओर से चुनिंदा नेता और कार्यकर्ता ही मौजूद रहेंगे।

इसके बाद वे सभा में शामिल होने के लिए पहुंचेगी। उनकी सभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का काम किया जा रहा है।