Rape by Deception : पति की जमानत के लिए आई महिला को धोखा दिया, वकील बताकर दुष्कर्म!

महिला के पति पर 3 साल पहले लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया!

556

Rape by Deception : पति की जमानत के लिए आई महिला को धोखा दिया, वकील बताकर दुष्कर्म!

Indore : जालसाजी के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया। लसूड़िया पुलिस ने ललित परमार नामक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने स्वयं को वकील बताया था। जमानत के बहाने करीब आया और दोस्त के रूम पर ले गया। पीड़िता ने उस पर अश्लील फोटो खींचने का आरोप भी लगाया।

लसूड़िया टीआई संतोष दूधी के मुताबिक 27 साल महिला का पति एक घोटाले के मामले में जेल गया था। पत्नी उसकी जमानत की कोशिश में लगी थी, तभी आरोपी ललित पुत्र मनोहर परमार महिला के संपर्क में आया। उसने स्वयं को वकील बताया। महिला से कहा कि तुम्हारा पति बहुत बड़ा घोटालेबाज है। वह कभी बाहर नहीं आ सकता।

जून 2021 में ललित महिला को दोस्त के रूम पर ले गया। उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। उससे कहा कि तुम्हारा पति तो जेल से छूटेगा नहीं, वह उससे शादी कर लेगा। ललित ने ऐसा कहकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो खींच लिए। जेल से बाहर आने के बाद महिला ने पति को पूरा घटनाक्रम बताया। ललित से फोटो मांगे तो उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

अफसर बनकर ठगी की
रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के पति पर तीन साल पहले लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। वह बेरोजगार युवक युवतियों को भारतीय फूड कॉरपोरेशन (एफसीआई) में नौकरी लगवाने का झांसा देता था।वह स्वयं को अफसर बताता था। उसने करीब 40 लाख रुपए भी लिए थे। वह फर्जी नियुक्ति पत्र तक बनाकर दे देता था। इस मामले में गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता उसकी जमानत के प्रयास कर रही थी। ललित ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया और घंटों तक साथ रहने लगा। टीआई के मुताबिक ललित परमार की तलाश की जा रही है।