Biparjoy Cyclone: आज से 53 साल पहले तूफान ‘भोला’, पांच लाख लोगों की ली थी जान

630
Biparjoy Cyclone

 

ई दिल्ली। Biparjoy Cyclone जैसे जैसे ​तूफान बिपारजॉय आगे बढ़ रहा है, ठीक वैसे वैसे ही विकराल रूप लेता जा रहा है। देश के कई राज्यों में बिपारजॉय का असर देखने को मिल रहा है।

खासकर इसका असर गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता है। बिपारजॉय आज गुजरात के तट से टकराएगा। इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट हो गई है।Biparjoy Cyclone आज यानी 15 जून को बिपारजॉय कच्छ और पाकिस्तान के कराची के तट से टकराएगा। हालंकि ये पहला तूफान नहीं है। इससे पहले भी तूफान आ चुकी है, लेकिन बिपारजॉय को लेकर सबसे ज्यादा चिंता सता नहीं है। साइक्लोन बिपरजॉय के कारण गुजरात के 8 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत और बचाव की पूरी तैयारी कर ली गई है।’

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे समुद्री तूफान आ चुके हैं, जो जमकर तबाही मचाई है। इससे पहले आए तूफान ने हर तरफ तहस नहस कर दिया था। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही साइक्लोन के बारे में..

आज से करीब 53 साल पहले 1970 में तूफान भोला ने अपना ऐसा रौद्र रूप दिखाया था। देखते-देखते तीन से पांच लाख लोग दुनिया छोड़ चुके थे। तूफान का नाम भले ही भोला था, लेकिन इसने बांग्लादेश में भीषण तबाही मचाई थी। इसके रौद्र रूप की वजह से इसे ‘द ग्रेट भोला’ कहा गया। भोला, 1970 में उत्‍तरी हिंद महासागर के चक्रवाती सीजन में आया सबसे तगड़ा साइक्‍लोन था। खतरनाक साइक्‍लोन की लिस्‍ट में इसे आज भी छठें नंबर पर रखा गया है।

1999 में आए था सुपर साइक्लोन

20वीं शताब्दी का सबसे खतरनाक साइक्लोन ओडिशा में आया था। सन 1999 में सुपर साइक्लोन में करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई थी। 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया था।