WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Leader of Opposition Wrote a Letter to PM : महाकाल लोक के भ्रष्टाचार की जानकारी देने लिए डॉ गोविंद सिंह ने PM को पत्र लिखा!

Leader of Opposition Wrote a Letter to PM : महाकाल लोक के भ्रष्टाचार की जानकारी देने लिए डॉ गोविंद सिंह ने PM को पत्र लिखा!

Bhopal : मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्जैन के महाकाल लोक को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी देने के लिए समय मांगा है।

IMG 20230626 WA0073

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन महाकाल मंदिर में साढ़े सात महीने पहले विकास कार्य का लोकार्पण किया था। 800 करोड़ रुपए यह महाकाल लोक तैयार किया गया।

महाकाल लोक में सप्त ऋषियों की मूर्तियां मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगवाई गई थी वह केवल थोड़ी सी हवा में गिरकर टूट गई। इसकी तथ्यात्मक जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है।

नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में सिंहस्थ की आरक्षित भूमि के बारे में भी प्रधानमंत्री को लिखा है। डॉ सिंह ने लिखा कि मास्टर प्लान में एक मंत्री की जमीन को व्यावसायिक कर दिया गया है जिसकी कीमत अरबो रुपए हो गई। जबकि इस भूमि पर सिंहस्थ के समय साधु-संत को अखाड़े लगते हैं। एवे वाहन पार्किंग के लिए उपयोग किया जाता रहा है।