राजस्थान कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष ,48 महासचिव और 121 सचिव

गहलोत समर्थकों का बोलबाला, सचिन पायलट समर्थकों को भी मिली जगह

474
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

राजस्थान कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष ,48 महासचिव और 121 सचिव

नई दिल्ली।भाजपा द्वारा कुछ दिनों प्रदेश कार्यकारिणी के घोषणा के कुछ दिनों बाद एआईसीसी के संगठन महा सचिव के सी वेणु गोपाल ने लम्बी प्रतीक्षा के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सोमवार रात को जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

वर्ष 2020 में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुट की पार्टी से बगावत करने और पायलट के अपने समर्थकों के साथ हरियाणा के मानेसर के एक होटल में चले जाने के घटनाक्रम के बाद सचिन पायलट का उनके दोनों पदों से इस्तीफ़ा लेकर अशोक गहलोत मंत्रिपरिषद में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था । तब से क़रीब तीन वर्ष बाद राज्य विधानसभा के चुनाव से कुछ महीनों पहले घोषित नई में जंबो कार्यकारिणी में गहलोत समर्थकों का बोलबाला दिखाई दे रहा है ।साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी की मध्यस्थता से गहलोत और सचिन पायलट के मध्य हुए सुलह के बाद पायलट समर्थकों को भी इसमें जगह मिली है।

WhatsApp Image 2023 07 10 at 11.40.56 PM WhatsApp Image 2023 07 10 at 11.40.58 PM WhatsApp Image 2023 07 10 at 11.40.57 PM 1 WhatsApp Image 2023 07 10 at 11.40.57 PM WhatsApp Image 2023 07 10 at 11.40.56 PM 2 WhatsApp Image 2023 07 10 at 11.40.56 PM 1

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष ,48 महासचिव ,121 सचिव बनायें गए हैं। साथ ही 25 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है।मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी में केवल 39 पदाधिकारी ही थे। पिछली जून में जारी सचिवों की सूची को पायलट गुट की शिकायत के बाद कांग्रेस हाई कमान ने रोक दिया गया था।बारह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
पूरी सूची इस प्रकार है-