राजस्थान BJP का जयपुर में सचिवालय का महाघेराव, रैली में भाजपा नेताओं की हुई गिरफ्तारियाँ

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प : गहलोत सरकार को उखाड़ने के लिए चुनाव होने तक चुप नहीं बैठेंगे

581

राजस्थान BJP का जयपुर में सचिवालय का महाघेराव, रैली में भाजपा नेताओं की हुई गिरफ्तारियाँ

राजस्थान से गोपेंद्र नाथ भट्ट की खास रिपोर्ट

जयपुर:भारतीय जनता पार्टी की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे एक माह के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को मंगलवार को जयपुर में विशाल रैली और सचिवालय का महाघेराव के साथ पूरा किया गया। भाजपा ने जयपुर में किए गए इस प्रदर्शन में एक लाख से अधिक कार्यकर्ता और नेताओं के जयपुर पहुंचने का दावा किया गया है।

WhatsApp Image 2023 08 01 at 20.25.48 1

शासन सचिवालय का घेराव के लिए हुए भाजपा के उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को वाटर कैनन का उपयोग करते हुए खदेड़ दिया। प्रतिपक्ष के उपनेता विधायक  डॉ.सतीश पूनिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई जिसमें कुछ कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय  जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, सांसद बालक नाथ, सांसद पीपी चौधरी,सांसद सुमेधानंद सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं। पुलिस उन्हें बस में बैठाकर ले गई।

WhatsApp Image 2023 08 01 at 20.25.49

इससे पहले भाजपा मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आज जयपुर में नई सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत आया है उससे स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में आप सीएम गहलोत का शासन नहीं रहेगा। यह जनता जनार्दन उसे उखाड़ फेंकेगी। इस तुष्टिकरण करने वाली, युवाओं को धोखा देने वाली, पेपर लीक करने वाली, किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली, नारी की सुरक्षा करने में अक्षम, पेट्रोल, डीजल बिजली पर महंगाई को समाप्त कर ना सके ऐसी सरकार को उखाड फेंकने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री जी हमेशा की तरह फिर आपने घबराहट में आंकड़ों के जाल में खुद को पाक साफ बताने का प्रयास किया है। यह आंकड़े छलिया जादूगर की जादूगरी है। उसके कपड़े ज्यादा गंदे हैं, ऐसा झूठ बोलकर आप खुद के दामन के दागों कैसे छिपाओगे, मुख्यमंत्री।

WhatsApp Image 2023 08 01 at 20.25.48 2

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार अब पंक्चर हो चुकी है। इसे बदलना ही पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वे अब चुनाव तक चुप नहीं बैंठेंगे।

कितनी लाल डायरियाँ हैं

शेखावत ने कहा कि हम साढ़े चार साल से कह रहे है कि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। यहां तक कि सरकार में बैठे लोग कह रहे थे कि यह सदी की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। लाल डायरी ने इसकी पोल खोलकर रख दी है। भ्रष्टाचार की न जाने कितनी लाल डायरियां है। एक तो एक डायरी थी। माइनिंग की डायरी अलग होगी। ठेकों में भ्रष्टाचार की डायरी अलग है। आबकारी भ्रष्टाचार की डायरी अलग है। कितनी ही नील पीली डायरियां भ्रष्टाचार की होंगी। इन सब डायरियों का हिसाब जनता इस बार करने वाली है।

प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़  ने कहा कि सचिवालय के घेराव के कार्यक्रम में भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश भर से आया है वह गहलोत सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत के दोनों पैरों में बंधी पटिया खोलने का काम भी प्रदेश की जनता ही करेगी।

आंदोलन शुरू होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान भाजपा के ट्वीट को रीट्वीट जारी कर कहा कि बेटियों के मान चलो, गरीबों के उत्थान में चलो, दलित सम्मान में, किसान का दर्द भी  सुनो, पुकार भरो। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कांग्रेश के मौजूदा शासन ने जिस प्रकार का वीर वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को बदहाली और बदनामी का दलदल बना कर रखा है। जनता जनार्दन  उस से जल्दी छुटकारा चाहती है राज्य के कुशासन को उखाड़ फेंकने का जन जन में जो संकल्प लिया है उसे भाजपा की इस मुहिम से बड़ा बल मिलने वाला है ।