आलीराजपुर SP राजेश व्यास राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

870

आलीराजपुर SP राजेश व्यास राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

अनिल तंवर की रिपोर्ट

आलीराजपुर:आलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को कल भोपाल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आलीराजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम एस सेंगर व समस्त पुलिस अधिकारी, कमचारियों ने पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Image 2023 08 16 at 11.28.29

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया । विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश व्यास को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित गया है।

पुलिस सेवा के दौरान विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए इन्हें पुरस्कार से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को इस सम्मान के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए राजेश व्यास को बधाई दी।