WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: उज्जैन जिले में पटवारी ₹20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukt Trap: उज्जैन जिले में पटवारी ₹20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

उज्जैन: लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन जिले में ₹20000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार गत 23 अगस्त 2023 को उज्जैन जिले में मोहन बड़ोदिया निवासी संदीप पाटीदार ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि मोहन बड़ोदिया पटवारी रघुनंदन अंबातिया, संदीप पाटीदार की जमीन का फर्द बंटवारा तहसीलदार से कंप्यूटर में अपलोड करवाने के लिए मोहन बड़ोदिया तहसीलदार के नाम से ₹20000 की मांग कर रहा है जिस पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निरीक्षक दीपक सेजबार को निर्देश दिए जिस पर आवेदक की शिकायत की तस्दीक करवाई गई आवेदक के की शिकायत सत्य पाए जाने पर एवं लगभग सवा महीने पटवारी की हड़ताल होने के बाद पटवारी के द्वारा शिकायतकर्ता से हड़ताल खत्म होने एवं पैसों की व्यवस्था करने आज बुलवाया गया तो आज लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा ट्रैप दल तैयार किया गया। इस दल में प्रभारी डीएसपी सुनील तालान के एवं विवेचन निरीक्षक दीपक सेजबार एवं 07 सदस्य लोकायुक्त टीम के साथ मोहन बड़ोदिया पहुंचे जहां पर पता करते पटवारी शाहजहांपुर में चुनाव मीटिंग में व्यस्त होने के कारण शाम को प्राइवेट ऑफिस पूर्वज ट्रेडर्स सारंगपुर रोड पर आवेदक संदीप पाटीदार से ₹20000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।