WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा की बड़ी मुश्किलें : 50 से अधिक BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ!

2703

भाजपा की बड़ी मुश्किलें : 50 से अधिक BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ!

रमेश सोनी की खास खबर!

Ratlam : रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आज जो हुआ उसे देखकर तस्वीरें साफ होने लगी हैं। मतदान होने के 3 दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र के एक साथ 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा हलकों के शीर्ष नेतृत्व के माथे पर पसीना छलका दिया हैं। इससे पहले भी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला चला था। सबसे बड़ी बात यह सामने आई हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर का एक गांव में ग्रामीणजनों ने पूरे उत्साह के साथ अभिनन्दन किया।

 

बता दें कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही थी। जिनको मनाने में भाजपा नेतृत्व नाकाम रहा हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि यह कार्यकर्ताओं का फैसला चुनाव परिणाम को प्रभावित करेगा! एक और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी चौधरी को दुध से अभिषेक कर उनका अभिनन्दन किया जा रहा हैं तो कहीं ऐसा न हो जाए कि ग्रामीण क्षेत्र की सीट भाजपा के हाथों से स्लीप मोड पर चली जाएं और भाजपाई मुंह ताकते रह जाएं।

जो दृश्य दिखाई दे रहा है उससे लगता है कि कांग्रेस के ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर को ग्रामीणों का अपार स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हैं। जनसंपर्क के दौरान लगातार बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। चुनाव के ठीक 3 दिन पहले नामली क्षेत्र के 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम प्रत्याशी डिंडोर को जिताने का संकल्प लेना भाजपाइयों की मुसीबतों को बढ़ाने का स्पष्ट संकेत है।

 

आपको यह भी बता दें रतलाम ग्रामीण में पिछले 10 साल से भाजपा के विधायक रहे हैं लेकिन गांवों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं।इसका स्पष्ट उदाहरण आपके सामने हैं कि पूर्व ग्रामीण विधायक मकवाना को आलाकमान ने टिकट नहीं दिया। उसका कारण भी ग्रामीणजनों में मकवाना के कार्य से असंतुष्ट होना रहा हैं। परदे के पिछे की तस्वीरों को देखकर यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पूर्व विधायक मकवाना के कार्यकाल से उनके क्षेत्र के रहवासियों में असंतोष था।

IMG 20231114 WA0096

कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर के लिए 17 से अधिक गांवों में विशेष रूप से बड़ोदा, नयापुरा, मेवासा, कांडरवासा, सिखेड़ी, भदवासा, नामली, चिकलिया, अंबोदिया, महू, रेन, सरवड़, गुलरीपाड़ा, रायणापाड़ा, जमुनिया, कुडाल, धराड़ गांवों के रहवासियों ने उन्हें विजय होने के लिए घर घर दस्तक दी जा रही हैं।

IMG 20231114 WA0097

आज एक साथ नामली में जनसंपर्क के दौरान भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक बंटी डाबी के नेतृत्व में इटावा खुर्द के राजेश कुमावत इटावाखुर्द के साथ गांव बिंदिया खेड़ी एवं ईटावा के 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता को कांग्रेस की सदस्यता ली। वहीं नामली ब्लॉक से लक्ष्मण वडेल परिवार भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर प्रत्याशी डिंडोर को अपना जनसमर्थन देना, भाजपा के लिए दिक्कत खड़ी कर रहा है।

 

देखिए वीडियो

ग्रामीण विधायक प्रत्याशी मथुरा लाल डावर का दुग्धाभिषेक करते हुए!