WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Subrata Roy Sahara Passes Away : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई के अस्पताल में निधन!

आज उनकी पार्थिव देह लखनऊ लाई जाएगी, यही अंतिम संस्कार!

904

Subrata Roy Sahara Passes Away : सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई के अस्पताल में निधन!

Mumbai : सहारा समूह के कर्ताधर्ता सहाराश्री सुब्रत राय का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था। इसी साल जनवरी में उनके ब्रेन की सर्जरी भी हुई थी। मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। उनके निधन की सूचना से पूरे सहारा परिवार में शोक की लहर छा गई। आज बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को भारत के एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। उन्होंने ‘सहारा इंडिया’ की स्थापना की। वे ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाने जाते हैं। इंडिया टुडे ने उनका नाम भारत के दस सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न लोगों में शामिल किया था।

उन्होने सन् 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की। सन् 2004 में टाइम पत्रिका ने सहारा समूह को भारतीय रेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता बताया था। वे पुणे वॉरियर्स इंडिया, ग्रॉसवेनर हाउस, एमबी वैली सिटी, प्लाजा होटल, ड्रीम डाउनटाउन होटल के मालिक थे। सहारा श्री एक बंगाली परिवार से सम्बंध रखते है।

रॉय ने 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की, जिसके वे प्रबंध कार्यकर्ता (प्रबंध निदेशक) और चेयरमैन थे। यह भारत की एक बहु-व्यापारिक कंपनी है, जिसके कार्य वित्तीय सेवाओं, गृहनिर्माण वित्त (हाउसिंग फाइनेंस), म्युचुअल फंडों, जीवन बीमा, नगर-विकास, रीयल-इस्टेट, अखबार एवं टेलीविजन, फिल्म-निर्माण, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, उपभोक्ता सामग्री सहित अनेकों क्षेत्रों में फैला हुआ है।

उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया जिले में सुधीर चन्द्र रॉय और छवि रॉय के घर हुआ था। पश्चिम बंगाल उनका मूल निवास था। उन्होंने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्होने 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया।

IMG 20231115 WA0001

कई आरोप भी लगे, जेल गए

सुब्रत राय पर बहुत सारे आरोप लगे। उन्हें जेल जाना पड़ा। निवेशकों का पैसा अब भी सहारा समूह ने दबा रखा है। सरकार निवेशकों के पैसे दिला रही है।

 

अखिलेश यादव ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारा प्रमुख के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं। वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की। उनका सहारा बने। हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं।

 

कई सम्मान मिले

सुब्रत राय सहारा को कई सम्मान मिले थे। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन ने वर्ष 2013 में उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। वहीं, लंदन में वर्ष 2011 में वे द बिजनेस आइकॉन ऑफ द ईयर से सम्मानित किए गए। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने वर्ष 2011 में डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इंडिया टुडे पत्रिका ने वर्ष 2012 में सुब्रत राय को देश के दस प्रभावशाली व्यवसायियों रखा। इसके अलावा वे दर्जनों सम्मान से सम्मानित किए गए। आज लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।