WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Ahead in Campaign : चुनाव प्रचार थमने तक भाजपा नेताओं की साढ़े 500 से ज्यादा सभाएं!

आखिरी दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए सभाएं की!

752
WhatsApp Image 2023 11 15 At 18.34.43

BJP Ahead in Campaign : चुनाव प्रचार थमने तक भाजपा नेताओं की साढ़े 500 से ज्यादा सभाएं!

Bhopal : मतदान के 36 घंटे पहले बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। उम्मीदवार अब बिना किसी हल्ले गुल्ले के वोट मांगेंगे। प्रचार थमने के बाद अब न तो चुनावी सभा होगी और न रैली निकलेगी। लेकिन, इस बार के चुनाव प्रचार में भाजपा ने पांचवी बार सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रचार में हिस्सा लिया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बारे में अनुमान है कि उन्होंने करीब 160 चुनाव सभाओं को संबोधित किया। इसके मुकाबले प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस का प्रचार अभियान काफी काफी पीछे रहा।

WhatsApp Image 2023 11 15 at 18.40.15

आज बुधवार शाम प्रचार थमने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो सहित करीब 18 चुनाव सभाओं को संबोधित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में रोज करीब 10-12 चुनाव सभाएं की। आज प्रचार थमने तक उनकी सभाओं का आंकड़ा 160 विधानसभा सीटों तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित संगठन के कई नेताओं ने करीब साढ़े 500 से ज्यादा छोटी-बड़ी सभाओं और रैलियों के जरिए भाजपा के लिए वोट मांगे।

भाजपा हाईकमान और चुनाव प्रबंधन से जुड़े दिग्गज नेताओं ने चुनावी रणनीति बनाते समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की 180 सीटों तक सभाएं कराने की योजना बनाई थी। चुनावी भागदौड़ में दीपावली के दिन भी शिवराज सहित कई नेता चुनाव प्रचार के लिए निकले। वे सोमवार तक वह 139 चुनावी सभाएं पूरी कर चुके थे। जबकि, आज चुनाव प्रचार थमने तक उन्होंने 160 से ज्यादा चुनाव सभाएं पूरी की।

प्रधानमंत्री की कई सभाएं

यह पहला मौका है जब नरेंद्र मोदी ने मालवा-निमाड़, महाकौशल, बुंदेलखंड-विंध्य और मध्यभारत क्षेत्र में डेढ़ दर्जन धुंआधार सभाएं और प्रचार थमने से एक दिन पहले इंदौर में रोड शो किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, साध्वी निरंजन ज्योति सहित नरेंद्र तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र कुमार और प्रहलाद पटेल भी सक्रिय रहे।

कई मुख्यमंत्री भी प्रचार में सक्रिय

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंत विस्वा सरमा, उत्तराखंड के पुष्कर धामी, गुजरात के भूपेंद्र पटेल और गोवा के प्रमोद सावंत ने भी चुनाव सभाओं को संबोधित किया। योगी ने अंतिम दौर में सेमरिया, चंदला, भिंड और ग्वालियर में सभाएं की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने भी कई मराठी इलाकों में चुनाव सभाएं की।

अंतिम दिन कांग्रेस की सभाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रचार के अंतिम दिन मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा किया। उन्होंने सुबह 11.20 से दोपहर 12.20 बजे तक आमला (ज़िला बैतूल) में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे के समर्थन में करेंगे जनसभा की। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक खुशीलाल मैदान बैरसिया में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरीकरण के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया।

दोपहर 3.20 से शाम 4.20 बजे तक अंबेडकर ग्राउंड, तुलसी नगर (भोपाल) में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

WhatsApp Image 2023 11 15 at 18.35.05

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा किया। उन्होंने सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक क़िला चौक (दतिया) में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक चंदवही (बहरी) ज़िला सीधी में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।