WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CBI Big Action: BSNL के प्रधान GM 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

1058
र

CBI Big Action: BSNL के प्रधान GM 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

भोपाल: CBI ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए BSNL के प्रधान GM कोर नेटवर्क महेंद्र सिंह को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह अपने ही एक जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर से एक मामले में ₹40000 की मांग कर रहे थे। महेंद्र सिंह भोपाल में सुल्तानिया रोड स्थित BSNL के दफ्तर में प्रधान GM पदस्थ हैं। उनके खिलाफ BSNL के ही एक जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर अनुरोध साहू ने शिकायत की थी जिसमें बताया गया है कि प्रिंसिपल GM महेंद्र सिंह ने उन्हें जो चार्ज शीट दी थी उसमें उनका नाम निकालने के लिए वे ₹40000 की रिश्वत मांग रहे हैं।

बाद में इस मामले को रफा दफा करने के लिए ₹15000 में सौदा तय हुआ।

आज जब अनुरोध साहू ने ₹15000 की रिश्वत दी तो प्रिंसिपल GM रंगे हाथों पकड़े गए। CBI ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्यवाही की है।