MP Assembly Election 2023 : भाजपा भारी बहुमत की ओर लेकिन कई दिग्गज नेता पीछे

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा - जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को

783
MP Assembly Election 2023

MP Assembly Election 2023: भाजपा भारी बहुमत की ओर लेकिन कई दिग्गज नेता पीछे

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को राज्य में कुल 230 सीटों में से ताजा रुझानों के अनुसार 143 सीटों पर बढ़त है जबकि कांग्रेस 85 सीटों पर आगे है।
दोनों ही दलों के कई दिग्गज उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री विश्वास सारंग, गौरीशंकर बिसेन,केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस नेताजीतू पटवारी , सचिन यादव,दीपक जोशी, सुखदेव पांसे, लक्ष्मण सिंह पीछे चल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के जयवर्धन सिंह भी आगे चल रहे हैं।

ताजा रुझानों के अनुसार MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार, तेलंगाना में कांग्रेस 

इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है. इस जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जाता है। हम शानदार बहुमत हासिल करेंगे।

Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा, सीएम बघेल सहित कई दिग्‍गज पीछे